Home | झारखंड | बिहार | देश-विदेश | खेल | मनोरंजन | क्राइम | शिक्षा | हेल्थ | राजनीति | राशिफल
- ADVERTISEMENT -

चौपारण: जवनपुर भगवती मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, मुखिया जानकी यादव ने की क्षेत्र की खुशहाली की कामना

चौपारण के जवनपुर भगवती मंदिर में नवरात्र पर श्रद्धालुओं का तांता लगा, मुखिया जानकी यादव ने संध्या आरती में भाग लेकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की और प्रसाद वितरण किया...
Published: Oct 18, 2026 9:12 PM  •  Updated: Oct 18, 2026 9:12 PM
HIGHLIGHTS
- ADVERTISEMENT -

संध्या आरती में शामिल हुए मुखिया, श्रद्धालुओं के बीच किया प्रसाद वितरण

चौपारण (हजारीबाग)। शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर चौपारण प्रखंड के जवनपुर गांव स्थित भगवती मंदिर में भक्ति और आस्था का माहौल बना हुआ है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचकर मां भगवती की पूजा-अर्चना कर रहे हैं और अपने परिवार सहित पूरे क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं।

इसी क्रम में पंचायत के मुखिया जानकी यादव मंदिर में आयोजित संध्या आरती में शामिल हुए। आरती के दौरान मंदिर परिसर मां दुर्गा के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ मां भगवती की आराधना की, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

इस अवसर पर मुखिया जानकी यादव ने सभी श्रद्धालुओं को नवरात्र की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने मां दुर्गा से क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनाए रखने की प्रार्थना की। आरती के उपरांत उन्होंने श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण में भी सहभागिता निभाई। श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ प्रसाद ग्रहण किया।

नवरात्र के दौरान जवनपुर स्थित गवती मंदिर में पूजा-अर्चना और आरती को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। मंदिर परिसर में गूंज रहे भक्ति गीतों और जयकारों से गांव का माहौल भक्तिमय बना हुआ है।

इसे भी पढ़े: दिवंगत रूपी सोरेन के एकादशाह में शामिल हुए पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला, CM हेमंत सोरेन से मिलकर जताया शोक

- ADVERTISEMENT -

Craft Samachar

भरोसे की खबरें, हर पल आपके साथ: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव अपडेट से तुरंत जुड़े रहें। राजनीति, टेक्नोलॉजी, मनोरंजन समेत हर क्षेत्र की तेज़ और सटीक कवरेज—24×7 आपका विश्वसनीय क्राफ्ट समाचार साथी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

संबंधित खबरें

कोनबीर दुर्गा पूजा में अष्टमी पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, मां के दर्शन के लिए दूर-दूर से पहुंचे भक्त

बोकारो स्टील प्लांट के गेट जाम पर हाईकोर्ट सख्त, प्रशासन ने खुलवाए सभी प्रवेश द्वार

कोडरमा: टॉस के फैसले से पूर्णाथम ने जीता ढाब फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब, रोमांचक फाइनल में करोंजिया को दी शिकस्त

Hazaribagh News: बरही सुपर लीग फुटबॉल टूर्नामेंट पर बेलाही का कब्जा, पुरहरा को 2-0 से हराकर बना चैंपियन

दिवंगत रूपी सोरेन के एकादशाह में शामिल हुए पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला, CM हेमंत सोरेन से मिलकर जताया शोक

Hazaribagh News: परसातरी में नदी से बालू उठाव के विरोध में भड़के ग्रामीण, ट्रैक्टर रोककर किया प्रदर्शन

1 thought on “चौपारण: जवनपुर भगवती मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, मुखिया जानकी यादव ने की क्षेत्र की खुशहाली की कामना”

Leave a Comment