Thank you for your response. ✨
चौपारण। ग्राम पंचायत ताजपुर में एसबीआई बैंक के समीप स्थित श्रृंगार महल एवं गिफ्ट कॉर्नर का उद्घाटन बरही के पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला ने फीता काटकर विधिवत रूप से किया। नए प्रतिष्ठान के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को श्रृंगार सामग्री एवं गिफ्ट आइटम की खरीदारी के लिए एक नया विकल्प मिलेगा।
उद्घाटन समारोह के दौरान प्रतिष्ठान के संचालक गुड्डू रजक ने बुके एवं शॉल भेंटकर पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला का स्वागत और सम्मान किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक ने प्रतिष्ठान के शुभारंभ पर संचालक को बधाई दी। साथ ही व्यवसाय की निरंतर प्रगति, सफलता और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में ताजपुर मुखिया प्रतिनिधि अभिमन्यु भगत, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि टुन्नू वर्णवाल, मानगढ़ मुखिया प्रतिनिधि रणजीत पांडे, देवेंद्र सिंह, प्यारी लाल, नरेश सिंह, गोपाल प्रसाद केसरी, विकास केसरी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।






