Sahibganj News: संवाददाता साहिबगंज। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त दीपक कुमार दूबे की अध्यक्षता में एनआईसी सभागार, में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यों की प्रगति की समीक्षा हेतु निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों (ERO), सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों (AERO) एवं अतिरिक्त सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को सुनवाई प्रक्रिया में तेजी लाते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी सुनवाई पूर्ण करने तथा संबंधित दस्तावेजों का सत्यापन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने विशेष रूप से 50 प्रतिशत से कम सुनवाई पूर्ण करने वाले पदाधिकारियों को लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निष्पादन करने को कहा।समीक्षा के दौरान दिनांक 12 अक्टूबर 2026 के बाद निर्गत द्वितीय नोटिसों को संबंधित मतदाताओं तक अविलंब पहुँचाने, उनसे आवश्यक दस्तावेज प्राप्त करने तथा प्राप्त दस्तावेजों को शीघ्र ERO-Net पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश दिया गया। इसके अतिरिक्त, जिन मतदान केंद्रों पर 10 से कम प्रपत्र-6 प्राप्त हुए हैं, वहाँ संबंधित प्रपत्रों की प्रविष्टि एवं आवश्यक कार्रवाई समयबद्ध रूप से सुनिश्चित करने को कहा गया।जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि विशेष गहन पुनरीक्षण से संबंधित सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा के अनुरूप पूर्ण किए जाएँ। सुनवाई, दस्तावेजों के सत्यापन एवं लंबित मामलों के निष्पादन में किसी प्रकार की अनावश्यक देरी न हो। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को कार्यों की नियमित समीक्षा करते हुए प्रगति सुनिश्चित करने तथा निर्वाचन संबंधी दायित्वों का तत्परता एवं जवाबदेही के साथ निर्वहन करने का निर्देश दिया।
Sahibganj News: उपायुक्त ने की विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यों की समीक्षा, सुनवाई प्रक्रिया तेज करने के दिए सख्त निर्देश
साहेबगंज उपायुक्त दीपक कुमार दूबे ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सुनवाई प्रक्रिया तेज करने, 50% से कम प्रगति वाले मामलों को तुरंत निपटाने और ERO-Net पर दस्तावेज अपलोड करने का सख्त निर्देश दिया...
Published: Oct 17, 2026 4:48 PM • Updated: Oct 17, 2026 4:48 PM
HIGHLIGHTS





