Home झारखंड बिहार देश-विदेश खेल मनोरंजन राजनीति

हजारीबाग: अवैध शराब के खिलाफ चौपारण पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 चोरी की मोटरसाइकिल और 285 लीटर महुआ शराब जब्त

पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी कर करीब 285 लीटर महुआ शराब और चोरी के छह मोटरसाइकिलें जब्त कीं। मामले में पांच नामजद शराब तस्करों और छह मोटरसाइकिल मालिकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है...
Published: Sep 20, 2026 10:42 PM  •  Updated: Sep 20, 2026 10:47 PM
HIGHLIGHTS
- ADVERTISEMENT -

चौपारण (हजारीबाग)। हजारीबाग जिले के चौपारण थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अम्बातरी (भगहर) में पुलिस ने अवैध महुआ शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 285 लीटर अवैध महुआ शराब और छह मोटरसाइकिलें जब्त की हैं। पुलिस के अनुसार, जब्त की गई सभी छह मोटरसाइकिलें चोरी की हैं। कार्रवाई 19 सितंबर 2026 को गुप्त सूचना के आधार पर की गई।

पुलिस अधीक्षक, हजारीबाग को सूचना मिली थी कि चौपारण थाना क्षेत्र के ग्राम अम्बातरी से मोटरसाइकिल के माध्यम से अवैध महुआ शराब की ढुलाई कर बिहार भेजी जा रही है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए छापामारी दल का गठन किया गया। इसके बाद पुलिस टीम ने ग्राम अम्बातरी स्थित नदी क्षेत्र के आसपास छापामारी की।

पुलिस को देखकर नदी की ओर भागे शराब तस्कर

छापामारी के दौरान पुलिस टीम को देखकर शराब तस्कर मोटरसाइकिल छोड़कर नदी की ओर भाग गए। पुलिस ने मौके से शराब तस्करी में इस्तेमाल की जा रही कुल छह मोटरसाइकिलें जब्त कीं। इनमें दो स्प्लेंडर, दो होंडा साइन, एक ग्लैमर और एक टीवीएस मोटरसाइकिल शामिल है।

पुलिस ने जब्त मोटरसाइकिलों पर लदे करीब 285 लीटर अवैध महुआ शराब को भी बरामद किया। बरामद वाहनों की जांच उनके इंजन, चेचिस और रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर की गई। जांच में सभी छह मोटरसाइकिलों के चोरी की होने की पुष्टि हुई।

पांच शराब तस्करों और छह वाहन मालिकों पर प्राथमिकी

पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, इस मामले में चौपारण थाना में सुसंगत धाराओं के तहत पांच नामजद शराब तस्करों और छह मोटरसाइकिल मालिकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने जब्त वाहनों और शराब को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। कार्रवाई में चौपारण थाना प्रभारी पंकज कुमार के साथ पु०अ०नि० सुनील कुमार सिंह, पु०अ०नि० सुबिन्द्र राम, स०अ०नि० बादल कुमार महतो तथा चौपारण थाना सशस्त्र बल शामिल थे।

इसे भी पढ़े: विष्णुगढ़ में धूमधाम से मनाया गया प्रखंड स्तरीय करम महोत्सव, खरकी की झूमर टीम रही प्रथम

- ADVERTISEMENT -

Craft Samachar

भरोसे की खबरें, हर पल आपके साथ: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव अपडेट से तुरंत जुड़े रहें। राजनीति, टेक्नोलॉजी, मनोरंजन समेत हर क्षेत्र की तेज़ और सटीक कवरेज—24×7 आपका विश्वसनीय क्राफ्ट समाचार साथी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment