Home झारखंड बिहार देश-विदेश खेल मनोरंजन राजनीति
---Advertisement---

चौपारण के बेलाही में रात्रि फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज आज 32 टीमें लेंगी हिस्सा

---Advertisement---

HIGHLIGHTS

बेलाही में आज से रात्रि फुटबॉल महाकुंभ, 32 टीमों में खिताबी जंग, विजेता को 61 हजार और उपविजेता को 41 हजार का नकद इनाम

विजेता को 61 हजार और उपविजेता को 41 हजार रुपये का पुरस्कार

चौपारण (हजारीबाग) / कृष्णा कुमार। प्रखंड क्षेत्र के बेलाही पंचायत स्थित लोहाबर बाबा सीमनवा मैदान में सोमवार, 7 सितंबर से रात्रि फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। टूर्नामेंट में अधिकतम 32 टीमें हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता नॉकआउट प्रारूप में खेली जाएगी। प्रवेश शुल्क 3100 रुपये प्रति टीम निर्धारित किया गया है।आयोजन की जानकारी देते हुए बेलाही मुखिया मंटू सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता को भव्य, निष्पक्ष और व्यवस्थित तरीके से आयोजित करने की तैयारी पूरी कर ली गई है। टूर्नामेंट की विजेता टीम को 61 हजार रुपये तथा उपविजेता टीम को 41 हजार रुपये नकद पुरस्कार दिया जाएगा। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मैच ऑफ द मैच एवं मैन ऑफ द सीरीज के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।आयोजन समिति के अनुसार पंजीकरण शुल्क जमा होने के बाद ही टीम का पंजीकरण मान्य होगा। एक खिलाड़ी केवल एक ही टीम की ओर से खेल सकेगा। निर्धारित समय से पहले सभी टीमों को मैदान में उपस्थित होना अनिवार्य होगा। बिना उचित कारण मैच में अनुपस्थित रहने वाली टीम को वॉकओवर दिया जा सकता है।मैदान पर रेफरी का निर्णय अंतिम माना जाएगा। खिलाड़ियों, टीम प्रबंधन अथवा दर्शकों द्वारा रेफरी से अभद्र व्यवहार, गाली गलौज, मारपीट या विवाद करने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। नशे की हालत में आयोजन स्थल पर अनुशासनहीनता करने वालों को बाहर किया जा सकता है। मौसम या अन्य अपरिहार्य परिस्थितियों में कार्यक्रम में बदलाव का अधिकार आयोजन समिति के पास रहेगा।टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल एवं बरही विधायक मनोज कुमार यादव होंगे। मुख्य संरक्षक पूर्व मुखिया कैलाश यादव हैं। आयोजन समिति में अध्यक्ष मंटू कु सिंह, उपाध्यक्ष दयानंद ठाकुर, सचिव समाजसेवी कपिलदेव यादव तथा कोषाध्यक्ष समाजसेवी राजदेव यादव शामिल हैं।

IMG 20260906 WA0015

आयोजकों ने खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों से प्रतियोगिता को खेल भावना, आपसी भाईचारे और अनुशासन के साथ सफल बनाने की अपील की है। पंजीकरण एवं अन्य जानकारी के लिए कपिल 8084137965, श्रवण 8292953377, सोनू 7258894555 और राज 8084798294 पर संपर्क किया जा सकता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

गैड़ा में चोरों का आतंक: शनिवार रात फिर घर में सेंध, पांच लाख की चोरी से ग्रामीणों में दहशत

विष्णुगढ़: संस्कृत बचेगी तो संस्कृति और संस्कार बचेंगे: बंशीधर मंदिर में संस्कृत दिवस पर गूंजा सुंदरकांड, संरक्षण का लिया संकल्प

शिक्षक दिवस पर ज्ञान कुंज इंटरनेशनल स्कूल में याद किए गए सर्वपल्ली राधाकृष्णन

सक्सेस पॉइंट कोचिंग, बसरिया में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, गुरुजनों को किया गया सम्मानित

मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर झारखंड में दो दिवसीय राजकीय शोक, 7 सितंबर को बंद रहेंगे सभी सरकारी कार्यालय

झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन, हार्ट अटैक के बाद अस्पताल में ली अंतिम सांस

1 thought on “चौपारण के बेलाही में रात्रि फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज आज 32 टीमें लेंगी हिस्सा”

Leave a Comment