चौपारण (हजारीबाग)। प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत चैथी में पंचायत समिति सदस्य नरेश पाण्डेय की चाची एवं रविन्द्र पाण्डेय की माता के निधन की खबर मिलते ही बरही के पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला उनके आवास पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
परिजनों से मिलकर जताई संवेदना
पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर उन्हें इस दुख की घड़ी में धैर्य रखने की बात कही। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। इस दौरान ताजपुर पंचायत समिति प्रतिनिधि टुनु वर्णवाल सहित प्रकाश पाण्डेय, सत्येंद्र पाण्डेय, मिथुन पाण्डेय, शेखर पाण्डेय समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
इसे भी पढ़े: नावाडीह में गूंजा श्रीकृष्ण का जयघोष, जन्माष्टमी महोत्सव में उमड़ी आस्था






