चौपारण (हजारीबाग)। प्रखंड के नावाडीह में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पूरे परिसर में भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। कार्यक्रम में चौपारण-2 जिप सदस्य सह कांग्रेस जिला महासचिव रविशंकर अकेला, विधायक प्रतिनिधि राजदेव यादव, JLKM नेता कृष्णा यादव, वरिष्ठ समाजसेवी भुनेश्वर यादव, यदुनन्द यादव एवं यदुवंशी समाज के अध्यक्ष सत्यानंद यादव सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए।

अतिथियों ने की पूजा-अर्चना
महोत्सव में शामिल अतिथियों ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की और क्षेत्रवासियों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं। श्रद्धालुओं ने भी पूरे भक्तिभाव के साथ भगवान श्रीकृष्ण का स्मरण किया।
जयकारों से भक्तिमय रहा माहौल
जन्माष्टमी महोत्सव के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी रही। भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से पूरा परिसर गूंजता रहा। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं और यदुवंशी समाज के लोगों में खासा उत्साह देखा गया।
कार्यक्रम का मंच संचालन रामसेवक यादव ने किया। उन्होंने कार्यक्रम को व्यवस्थित रूप से संचालित करते हुए उपस्थित अतिथियों और श्रद्धालुओं का स्वागत किया। मौके पर अजय यादव, संजय यादव, रामसेवक यादव, झनु यादव, सुखदेव यादव, नकुल यादव, सुरेंद्र यादव, प्रमोद यादव, विकाश यादव, रामभरोस यादव, नागेश्वर यादव, सुजीत यादव, योगेंद्र यादव, प्रकाश यादव, दीपक यादव, पप्पू यादव, जितेन्द्र यादव, सुभाष यादव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं समाज के लोग मौजूद रहे।








1 thought on “चौपारण: नावाडीह में गूंजा श्रीकृष्ण का जयघोष, जन्माष्टमी महोत्सव में उमड़ी आस्था”