Home झारखंड बिहार देश-विदेश खेल मनोरंजन राजनीति
---Advertisement---

रफ्तार का कहर: हाइवा की चपेट में आई महिला के दोनों हाथ कटकर हुए अलग, रांची ले जाने के दौरान मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

जमनीजारा के पास हाइवा की चपेट में आने से फागुनी देवी गंभीर रूप से घायल हुईं। रांची ले जाने के दौरान उनकी मौत हो गई। मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने करीब आधे घंटे सड़क जाम रखा...

---Advertisement---

HIGHLIGHTS

  • जमनीजारा के पास हाइवा की चपेट में आई महिला
  • रांची ले जाने के दौरान महिला की मौत
  • मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सड़क जाम किया
  • तेज रफ्तार भारी वाहनों पर रोक लगाने की मांग

जमनीजारा के पास गुरुवार को हुआ हादसा, मुआवजे की मांग पर आधे घंटे तक बाधित रहा विष्णुगढ़-गोमिया मार्ग

विष्णुगढ़ (हजारीबाग) / राजेश दुबे। विष्णुगढ़-गोमिया मुख्य मार्ग पर जमनीजारा के समीप गुरुवार को तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा इतना गंभीर था कि महिला के दोनों हाथ कटकर अलग हो गए। गंभीर हालत में स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल एंबुलेंस की मदद से महिला को विष्णुगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया। रांची ले जाने के दौरान रास्ते में ही महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान बोकारो जिला अंतर्गत चतरोचट्ठी थाना क्षेत्र के करीखुर्द निवासी 35 वर्षीय फागुनी देवी, पति डूमरचंद प्रजापति के रूप में हुई है।

बताया जाता है कि फागुनी देवी किसी जरूरी कार्य से सवारी गाड़ी में सवार होकर बनासो जा रही थीं। इसी दौरान जमनीजारा के पास विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रहे हाइवा की चपेट में सवारी गाड़ी आ गई। हादसे में फागुनी देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं और उनके दोनों हाथ कटकर अलग हो गए।

ग्रामीणों ने पहुंचाया अस्पताल, रांची रेफर

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल एंबुलेंस की व्यवस्था कर घायल महिला को विष्णुगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया। परिजन और ग्रामीण उन्हें रांची लेकर रवाना हुए, लेकिन रास्ते में ही महिला ने दम तोड़ दिया।

मुआवजे की मांग को लेकर सड़क पर उतरे ग्रामीण

घटना की सूचना मिलते ही विष्णुगढ़ पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दुर्घटना में शामिल हाइवा को अपने कब्जे में ले लिया। वहीं महिला की मौत की सूचना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। उचित मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने विष्णुगढ़-गोमिया मार्ग को जाम कर दिया। करीब आधे घंटे तक सड़क पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही।

सूचना मिलने पर विष्णुगढ़ अंचलाधिकारी नित्यानंद दास घटनास्थल पर पहुंचे और आक्रोशित ग्रामीणों से बातचीत की। उन्होंने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया, जिसके बाद सड़क जाम समाप्त हुआ और आवागमन सामान्य हो सका।

तेज रफ्तार भारी वाहनों पर अंकुश लगाने की मांग

ग्रामीणों ने कहा कि विष्णुगढ़-गोमिया मार्ग पर हाइवा समेत अन्य भारी वाहनों की तेज रफ्तार लगातार चिंता का विषय बनी हुई है। ग्रामीणों के अनुसार तेज गति से भारी वाहनों के परिचालन के कारण इस मार्ग पर दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से भारी वाहनों की रफ्तार पर प्रभावी नियंत्रण लगाने, यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने और संवेदनशील स्थानों पर नियमित निगरानी की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि तेज रफ्तार वाहनों पर समय रहते अंकुश नहीं लगाया गया तो भविष्य में भी बड़ी दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहेगी।

इसे भी पढ़े: बरही: कांग्रेस की बैठक में उमाशंकर अकेला ने भरी कार्यकर्ताओं में जोश, संगठन मजबूती और आंदोलन की रणनीति पर मंथन

Craft Samachar

भरोसे की खबरें, हर पल आपके साथ: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव अपडेट से तुरंत जुड़े रहें। राजनीति, टेक्नोलॉजी, मनोरंजन समेत हर क्षेत्र की तेज़ और सटीक कवरेज—24×7 आपका विश्वसनीय क्राफ्ट समाचार साथी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

विष्णुगढ़: 2014 से रमुआ में गूंज रहा गणपति बप्पा मोरया, 12वें वर्ष में प्रवेश करेगा गणेशोत्सव, 14 सितंबर से पांच दिन भक्तिमय रहेगा माहौल

बरही: कांग्रेस की बैठक में उमाशंकर अकेला ने भरी कार्यकर्ताओं में जोश, संगठन मजबूती और आंदोलन की रणनीति पर मंथन

हजारीबाग: एसपी ने किया चौपारण थाना का निरीक्षण, अपराध नियंत्रण और अफीम की खेती पर रोक को लेकर दिए सख्त निर्देश

25 वर्षों से सरकारी शिक्षा व्यवस्था में योगदान के बावजूद सम्मान और सुविधाओं से वंचित होने का आरोप

चौपारण: दनुआ घाटी में जल्द बनेंगे दो फ्लाईओवर, NHAI की टेस्टिंग को मिली हरी झंडी

चौपारण: जन्मदिन पर साक्षी ने विद्यालय को भेंट किया पौधा, पर्यावरण संरक्षण का दिया प्रेरणादायक संदेश

1 thought on “रफ्तार का कहर: हाइवा की चपेट में आई महिला के दोनों हाथ कटकर हुए अलग, रांची ले जाने के दौरान मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम”

Leave a Comment