Home झारखंड बिहार देश-विदेश खेल मनोरंजन राजनीति
---Advertisement---

चौपारण: दनुआ घाटी में जल्द बनेंगे दो फ्लाईओवर, NHAI की टेस्टिंग को मिली हरी झंडी

दनुआ घाटी में करीब 4.5 किलोमीटर के दायरे में दो फ्लाईओवर बनाने की योजना आगे बढ़ी है। NHAI की टेस्टिंग पूरी होने के बाद रिपोर्ट को हरी झंडी मिली है...

---Advertisement---

HIGHLIGHTS

  • दनुआ घाटी में बनेंगे दो फ्लाईओवर
  • 4.5 किलोमीटर में होगा निर्माण
  • NHAI की टेस्टिंग रिपोर्ट को मिली हरी झंडी
  • निर्माण से हादसों में कमी आने की उम्मीद

4.5 किलोमीटर के दायरे में होंगे दोनों फ्लाईओवर, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात के बाद योजना ने पकड़ी रफ्तार

चौपारण (हजारीबाग)। झारखंड-बिहार को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण मार्ग पर स्थित दनुआ घाटी लंबे समय से सड़क दुर्घटनाओं के कारण संवेदनशील क्षेत्र बनी हुई है। घाटी के तीखे मोड़ और खतरनाक भौगोलिक बनावट के कारण यहां अक्सर बड़े हादसे होते रहे हैं। अब इस समस्या से स्थायी राहत दिलाने की दिशा में फ्लाईओवर निर्माण की योजना आगे बढ़ी है।

बरही विधायक मनोज कुमार यादव की पहल के बाद दनुआ घाटी में करीब 4.5 किलोमीटर के दायरे में दो फ्लाईओवर बनाने की योजना पर काम तेज हुआ है। विधायक के अनुसार, एनएचएआई की ओर से कराई गई टेस्टिंग और तकनीकी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है तथा टेस्टिंग रिपोर्ट को हरी झंडी मिल गई है।

केंद्रीय मंत्री से मुलाकात के बाद शुरू हुई पहल

विधायक मनोज कुमार यादव ने कुछ महीने पूर्व दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर दनुआ घाटी की स्थिति से अवगत कराया था। उन्होंने घाटी के तीखे मोड़ों, खतरनाक ढलान और भारी वाहनों के कारण लगातार सामने आने वाली दुर्घटनाओं को लेकर फ्लाईओवर निर्माण की मांग रखी थी। बताया गया कि केंद्रीय मंत्री के निर्देश के बाद एनएचएआई ने इस दिशा में तकनीकी प्रक्रिया शुरू की। इसके तहत क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति और निर्माण की व्यवहार्यता को लेकर आवश्यक टेस्टिंग कराई गई।

2 और 2.5 किलोमीटर के होंगे फ्लाईओवर

विधायक के अनुसार, प्रस्तावित योजना के तहत पहला फ्लाईओवर करीब 2 किलोमीटर लंबा होगा, जबकि दूसरे फ्लाईओवर की लंबाई लगभग 2.5 किलोमीटर होगी। इस तरह दोनों संरचनाओं की कुल लंबाई करीब 4.5 किलोमीटर होगी।

योजना की डीपीआर तैयार कर आगे भेजी जा चुकी है। अब निर्माण से जुड़ी आवश्यक स्वीकृतियों की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।

वन विभाग और वाइल्डलाइफ से NOC की प्रक्रिया अंतिम चरण में

दनुआ घाटी क्षेत्र की भौगोलिक एवं वन क्षेत्र से जुड़ी परिस्थितियों को देखते हुए निर्माण से पहले विभिन्न विभागों की अनुमति जरूरी है। विधायक के मुताबिक, वन विभाग और वाइल्डलाइफ से अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) प्राप्त करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। सभी आवश्यक प्रशासनिक और पर्यावरणीय स्वीकृतियां मिलने के बाद निर्माण कार्य को धरातल पर उतारने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

हादसों पर अंकुश लगने की उम्मीद

दनुआ घाटी में दोनों फ्लाईओवर के निर्माण से वाहनों को खतरनाक मोड़ों और घाटी के संवेदनशील हिस्सों से गुजरने में राहत मिलने की उम्मीद है। इससे दुर्घटनाओं में कमी लाने और यातायात को अधिक सुरक्षित बनाने में मदद मिल सकती है।

विधायक मनोज कुमार यादव ने इस योजना को आगे बढ़ाने में हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल के योगदान को भी सराहनीय बताया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की सुरक्षा से जुड़ी इस महत्वपूर्ण योजना को आगे बढ़ाने में सांसद का सहयोग उल्लेखनीय रहा है।

इसे भी पढ़े: जन्मदिन पर साक्षी ने विद्यालय को भेंट किया पौधा, पर्यावरण संरक्षण का दिया प्रेरणादायक संदेश

Craft Samachar

भरोसे की खबरें, हर पल आपके साथ: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव अपडेट से तुरंत जुड़े रहें। राजनीति, टेक्नोलॉजी, मनोरंजन समेत हर क्षेत्र की तेज़ और सटीक कवरेज—24×7 आपका विश्वसनीय क्राफ्ट समाचार साथी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

हजारीबाग: एसपी ने किया चौपारण थाना का निरीक्षण, अपराध नियंत्रण और अफीम की खेती पर रोक को लेकर दिए सख्त निर्देश

25 वर्षों से सरकारी शिक्षा व्यवस्था में योगदान के बावजूद सम्मान और सुविधाओं से वंचित होने का आरोप

चौपारण: जन्मदिन पर साक्षी ने विद्यालय को भेंट किया पौधा, पर्यावरण संरक्षण का दिया प्रेरणादायक संदेश

विष्णुगढ़: संस्कृत दिवस समारोह की तैयारी को लेकर विप्र समाज की बैठक, महंथ अखाड़ा चौक में होगा भव्य आयोजन

बारिश के तेज बहाव में बह गया गीदड़गढ़वा पुल, दर्जनों गांवों का विष्णुगढ़ से संपर्क प्रभावित, सांसद तक पहुंची ग्रामीणों की परेशानी

विष्णुगढ़: कंधों पर बच्चे, सामने उफनती खोंगिया नदी… पुल के इंतजार में चार गांव, पिपरातिलहा में विकास के दावों की खुली पोल

1 thought on “चौपारण: दनुआ घाटी में जल्द बनेंगे दो फ्लाईओवर, NHAI की टेस्टिंग को मिली हरी झंडी”

Leave a Comment