Home झारखंड बिहार देश-विदेश खेल मनोरंजन राजनीति
---Advertisement---

चौपारण: जन्मदिन पर साक्षी ने विद्यालय को भेंट किया पौधा, पर्यावरण संरक्षण का दिया प्रेरणादायक संदेश

एनवाईएस इंटरनेशनल एकेडमी बसरिया की कक्षा 5 की छात्रा साक्षी कुमारी ने अपना जन्मदिन पर्यावरण हितैषी अंदाज में मनाया...

---Advertisement---

HIGHLIGHTS

  • साक्षी कुमारी ने जन्मदिन पर विद्यालय को भेंट किया पौधा
  • पर्यावरण संरक्षण का दिया प्रेरणादायक संदेश
  • विद्यालय के संस्थापक और प्राचार्या ने की पहल की सराहना
  • विद्यार्थियों से पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील

चौपारण (हजारीबाग)। एनवाईएस इंटरनेशनल एकेडमी, बसरिया में कक्षा 5 की छात्रा साक्षी कुमारी ने अपना जन्मदिन अनोखे और पर्यावरण हितैषी अंदाज में मनाकर सभी का दिल जीत लिया। जन्मदिन पर उपहार लेने के बजाय साक्षी ने विद्यालय को एक पौधा भेंट किया। उसकी इस पहल ने प्रकृति के प्रति प्रेम और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

janmadin par sakshi kumari ne vidyalaya ko bhet kiya paudha paryavaran sanrakshan ka diya sandesh3

जन्मदिन पर विद्यालय को भेंट किया पौधा

विद्यालय परिसर में आयोजित जन्मदिन समारोह में साक्षी ने केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया। इसके बाद विद्यालय परिसर को हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से पौधा भेंट किया। छात्रा की इस पहल की विद्यालय परिवार ने सराहना की।

संस्थापक ने बताया प्रेरणादायक पहल

विद्यालय के संस्थापक राजकुमार ठाकुर ने साक्षी की पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि जन्मदिन पर पौधा भेंट करना आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य का संकल्प है। उन्होंने कहा कि साक्षी की पहल अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।

janmadin par sakshi kumari ne vidyalaya ko bhet kiya paudha paryavaran sanrakshan ka diya sandesh1

विद्यालय की प्राचार्या दीपशिखा मिश्रा ने छात्रा को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि बच्चों में प्रकृति के प्रति प्रेम, संवेदनशीलता और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना भी है। विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों से विशेष अवसरों पर पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की।

इसे भी पढ़े: विष्णुगढ़: संस्कृत दिवस समारोह की तैयारी को लेकर विप्र समाज की बैठक, महंथ अखाड़ा चौक में होगा भव्य आयोजन

Craft Samachar

भरोसे की खबरें, हर पल आपके साथ: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव अपडेट से तुरंत जुड़े रहें। राजनीति, टेक्नोलॉजी, मनोरंजन समेत हर क्षेत्र की तेज़ और सटीक कवरेज—24×7 आपका विश्वसनीय क्राफ्ट समाचार साथी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

हजारीबाग: एसपी ने किया चौपारण थाना का निरीक्षण, अपराध नियंत्रण और अफीम की खेती पर रोक को लेकर दिए सख्त निर्देश

25 वर्षों से सरकारी शिक्षा व्यवस्था में योगदान के बावजूद सम्मान और सुविधाओं से वंचित होने का आरोप

चौपारण: दनुआ घाटी में जल्द बनेंगे दो फ्लाईओवर, NHAI की टेस्टिंग को मिली हरी झंडी

विष्णुगढ़: संस्कृत दिवस समारोह की तैयारी को लेकर विप्र समाज की बैठक, महंथ अखाड़ा चौक में होगा भव्य आयोजन

बारिश के तेज बहाव में बह गया गीदड़गढ़वा पुल, दर्जनों गांवों का विष्णुगढ़ से संपर्क प्रभावित, सांसद तक पहुंची ग्रामीणों की परेशानी

विष्णुगढ़: कंधों पर बच्चे, सामने उफनती खोंगिया नदी… पुल के इंतजार में चार गांव, पिपरातिलहा में विकास के दावों की खुली पोल

1 thought on “चौपारण: जन्मदिन पर साक्षी ने विद्यालय को भेंट किया पौधा, पर्यावरण संरक्षण का दिया प्रेरणादायक संदेश”

Leave a Comment