Home झारखंड बिहार देश-विदेश खेल मनोरंजन राजनीति
---Advertisement---

बरही : पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस, वर्तमान विधायक व सांसद पर किया तीखा प्रहार

---Advertisement---

झूठे श्रेय और फरेब की राजनीति बंद करें, जनता के मुद्दों पर जवाब दें सांसद विधायक – उमाशंकर अकेला

योजनाओं का झूठा श्रेय, स्वास्थ्य व्यवस्था, अवैध शराब, बालू उठाव और वन विभाग की कार्यशैली पर पूर्व विधायक ने उठाए सवाल

बरही (हजारीबाग)। बरही के पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला ने सोमवार को अपने आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता में बरही विधायक मनोज कुमार यादव और हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके विधायक कार्यकाल में स्वीकृत विकास योजनाओं का वर्तमान जनप्रतिनिधियों द्वारा शिलान्यास कर जनता के बीच श्रेय लेने की राजनीति की जा रही है, जबकि क्षेत्र की मूलभूत समस्याएं आज भी अनसुलझी हैं।

अकेला ने कहा कि जिन योजनाओं की स्वीकृति और प्रशासनिक प्रक्रिया उनके कार्यकाल में पूरी हुई थी, उन्हीं योजनाओं का शिलान्यास कर उन्हें वर्तमान जनप्रतिनिधियों की उपलब्धि के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि इन योजनाओं की निविदा 30 दिसंबर 2024 को प्रकाशित हुई थी। ऐसे में डेढ़ वर्ष तक योजनाओं को लंबित रखने के पीछे की मंशा पर सवाल उठना स्वाभाविक है।

स्वास्थ्य व्यवस्था पर चिंता

पूर्व विधायक ने कहा कि क्षेत्र की सबसे गंभीर समस्या स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली है। दनुआ घाटी जैसे दुर्घटना संभावित क्षेत्र में अब तक ट्रॉमा सेंटर की व्यवस्था नहीं हो सकी है। अस्पतालों में संसाधनों और चिकित्सकों की कमी के कारण मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि इस विषय को लेकर वे जल्द ही स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात करेंगे।

अवैध शराब कारोबार पर उठाए सवाल

प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने भगहर क्षेत्र में कथित अवैध शराब कारोबार पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि खुलेआम अवैध शराब का धंधा संचालित हो रहा है, लेकिन जिम्मेदार विभाग कार्रवाई करने में विफल साबित हो रहे हैं। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

बालू उठाव पर जवाबदेही तय करने की मांग

अकेला ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में प्रतिदिन सैकड़ों ट्रैक्टरों के माध्यम से बालू का उठाव हो रहा है, लेकिन इसकी निगरानी और जवाबदेही तय नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि जनता जानना चाहती है कि यह कार्य किसके संरक्षण में संचालित हो रहा है और इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा।

वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में लगातार पेड़ों की कटाई हो रही है, लेकिन वन विभाग मूकदर्शक बना हुआ है। ग्रामीणों द्वारा शिकायत किए जाने के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है। यदि यही स्थिति बनी रही तो क्षेत्र के जंगलों पर गंभीर संकट उत्पन्न हो सकता है।

एनटीपीसी से उगाही कर लाठी तलवार बांटने में व्यस्त हैं सांसद

पूर्व विधायक ने हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि एनटीपीसी और अन्य कंपनियों से रूपए उगाही कर धर्म की राजनीति में व्यस्त हैं। इनके द्वारा लाठी तलवार बांटने और युवाओं को गुमराह कर विकास से ध्यान भटकाया जा रहा है।

आंदोलन की चेतावनी

पूर्व विधायक ने कहा कि उनका उद्देश्य किसी व्यक्ति विशेष का विरोध करना नहीं, बल्कि जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाना है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए गंभीर पहल नहीं की गई तो वे जनता के साथ सड़क पर उतरकर आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। मौके पर बीस सूत्री अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, पूर्व विधायक प्रतिनिधि रामफल सिंह, कांग्रेस के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष मंटू यादव, महेश केशरी, मनोज सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।

इसे भी पढ़े: बरही के नवपदस्थापित डीएसपी से मिले विधायक प्रतिनिधि राजदेव यादव

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

गणेश महोत्सव को लेकर विष्णुगढ़ में तैयारियां तेज, पांच दिनों तक सजेगा भव्य मेला, सार्वजनिक गणपति पूजा समिति का हुआ पुनर्गठन

हजारीबाग में CGL परीक्षा गड़बड़ी मामले में CID का बड़ा एक्शन, पौता गांव से दो सगे भाई गिरफ्तार

चौपारण: जमुनियातरी में अंधेरे से परेशान ग्रामीण, खराब सोलर लाइटों की मरम्मत की मांग, पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला से लगाई गुहार

विष्णुगढ़: बरवाअड्डा थाना प्रकरण पर जेएलकेएम की हुंकार, जयराम महतो के समर्थन में गांव-गांव पहुंचेगा संगठन

विष्णुगढ़: बड़की बांध के पवित्र जल से गूंजा मां मनसा का जयकारा, रमुआ में उमड़ी आस्था, सोमवार को हवन-आरती के बाद होगा कलश विसर्जन

बिष्णुगढ़ में स्वास्थ्य सेवा को मिली नई रफ्तार, निःशुल्क शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी सलाह, अब सप्ताह में दो दिन मिलेगी विशेषज्ञ चिकित्सा

Leave a Comment