बरही (हजारीबाग)। विधायक प्रतिनिधि राजदेव यादव ने बरही के नवपदस्थापित डीएसपी राधा प्रेम किशोर से शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं एवं बधाई दी। इस दौरान क्षेत्र की विधि-व्यवस्था, जनसुरक्षा एवं आम लोगों से जुड़ी समस्याओं को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई। राजदेव यादव ने कहा कि पुलिस प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के समन्वय से क्षेत्र में शांति व्यवस्था और बेहतर कानून व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी। नवपदस्थापित डीएसपी ने भी क्षेत्र में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने की बात कही। मौके पर रमेश ठाकुर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इसे भी पढ़े: तेज रफ्तार थार ने एम्स से ड्यूटी कर लौट रहे गार्ड को रौंदा, इलाज के दौरान मौत