सीबीएसई 10वीं रिजल्ट: सुरेखा प्रकाश भाई पब्लिक स्कूल का रिजल्ट रहा शानदार, 94% लाकर मोहित बने विद्यालय टॉपर

प्राचार्या रीना पांडे ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की...

Craft Samachar
3 Min Read

चौपारण (हजारीबाग)। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। सुरेखा प्रकाश भाई पब्लिक स्कूल, बहेरा चौपारण का इस वर्ष का परिणाम एक बार फिर सराहनीय रहा। विद्यालय के होनहार छात्र मोहित कुमार ने 94% अंक प्राप्त कर स्कूल टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। वहीं गुनगुन कुमारी ने 92% अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा सोनम राज 91%, अंशिका कुमारी 90%, शिवम कुमार साव 90%, पियूष कुमार गुप्ता 89%, सूरज कुमार 89%, आयुष कुमार 88%, अस्मिता गुप्ता 87% एवं समर कुमार साव 87% अंक प्राप्त कर विद्यालय के टॉपर्स में शामिल रहे।

परिणाम के मुख्य बिंदु: विद्यालय के कुल 167 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में भाग लिया, जिनमें से बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जिनमें से 90 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए। 05 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि 25 विद्यार्थियों ने 80% से अधिक अंक प्राप्त कर डिस्टिंक्शन हासिल किया।

अन्य मेधावी छात्र-छात्राओं में निशांत कुमार गुप्ता 86%, आर्यन कुमार 85%, अभिनव कुमार सिंह 84%, तान्या कुमारी 82%, अल्पना कुमारी 82%, पायल कुमारी 82%, शुभम 81% एवं राशि कुमारी 81% ने भी उल्लेखनीय अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

इस शानदार प्रदर्शन ने न केवल विद्यालय बल्कि पूरे चौपारण क्षेत्र का मान बढ़ाया है और यह साबित किया है कि मेहनत, अनुशासन और सही मार्गदर्शन से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

Advertisement
Ad

परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल रहा। प्राचार्या रीना पांडे ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। साथ ही उन्होंने शिक्षकों के समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि विद्यालय बेहतर परिणाम के लिए सदैव प्रयासरत है।

विद्यालय के सचिव गिरिजा सतीश एवं प्रबंधक गंधर्व गौरव ने भी इस उत्कृष्ट परिणाम पर हर्ष व्यक्त करते हुए प्राचार्या, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि विद्यालय हर वर्ष की तरह इस बार भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के अपने संकल्प पर खरा उतरा है।

इसे भी पढ़े: चौपारण में डबल संकट: गैस के बाद अब बिजली कटौती से जनजीवन बेहाल, लोगों में बढ़ता आक्रोश

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

⚠️
Craft Samachar: कंटेंट सुरक्षित है।