विजय नाग मर्डर केस में बड़ी कार्रवाई: पुलिस से मुठभेड़ के बाद मास्टरमाइंड गिरफ्तार…दोनों पैर में लगी गोली

Nitish Keshri
2 Min Read

रांची: कांके रोड स्थित चौपाटी रेस्टोरेंट के संचालक विजय नाग की हत्या का मास्टरमाइंड अभिषेक सिंह रविवार रात रांची पुलिस के साथ मुठभेड़ में घायल हो गया। मुठभेड़ रात करीब 11:15 बजे ट्रांसपोर्ट नगर के पीछे पत्थर खदान वाले रास्ते में हुई। इस दौरान दोनों ओर से जमकर फायरिंग हुई।

पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ में अभिषेक के दोनों पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उसे घेराबंदी कर काबू में लिया। घायल अपराधी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।

विजय नाग की हत्या के बाद से था फरार

शनिवार देर रात चौपाटी रेस्टोरेंट के मालिक विजय नाग की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आरोप है कि इस वारदात को अभिषेक सिंह ने अंजाम दिया था। घटना के बाद वह फरार हो गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी राकेश रंजन ने विशेष टीम का गठन किया था और अपराधियों की तलाश में लगातार छापेमारी जारी थी।

पुलिस को देखते ही की फायरिंग

रविवार रात पुलिस को सूचना मिली कि अभिषेक सुकुरहुटू स्थित आईटीबीपी कैंप के पास छिपा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही अभिषेक ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। इसी दौरान अभिषेक को गोली लग गई और वह घायल होकर गिर पड़ा।

इसे भी पढ़ें: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा बने माता-पिता, बेटे का किया स्वागत

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

⚠️
Craft Samachar: कंटेंट सुरक्षित है।