पाकुड़। नगर परिषद क्षेत्र के अंतर्गत बड़ी अलीगंज के हरितक्की तल्ला में वर्षों से चली आ रही ग्राम रक्षा काली माता की पूजा इस बार भी मंगलवार को धूमधाम से की गई।पूजा स्थल पर हजारों की संख्या में भक्तजनों की भीड़ देखी गई। पुजारी लाल कुमार राय ने बताया कि हरतक्की तल्ला में लगभग 200 वर्षों से अधिक समय से प्रत्येक वर्ष रामनवमी पूजा के बाद ग्राम रक्षा काली माता की पूजा अर्चना होते आ रही है और इस वर्ष भी धूमधाम से माता की पूजा अर्चना की गई। पुजारी लाल कुमार राय ने बताया कि मान्यता के अनुसार ग्राम रक्षा काली माता के ऊपर विश्वास रखने वाले इस स्थान पर आकर अपना माथा टेकते हैं और अपनी इच्छा पूरी करने के लिए मनोकामना माता से मांगते है। मनोकामना पूरी होने के बाद भक्त द्वारा पूजा के दिन बकरे की बली भी देते हैं। इस स्थान पर प्रत्येक वर्ष सैकड़ों की संख्या में बकरे की बलि दी जाती है। इस पूजा को सफल बनाने के लिए मुन्ना राय,दुखन हाजरा सहित दर्जनों की संख्या में भक्तजन सक्रिय दिखे।
इसे भी पढ़े: गढ़वा में 4 होटलों पर छापेमारी, देह व्यापार के आरोप में 3 होटल सील