कार्यपालक पदाधिकारी व सिविल सर्जन ने किया अर्बन पॉलीक्लीनिक का निरीक्षण

Craft Samachar
1 Min Read

पाकुड़। विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर मंगलवार को नगर परिषद द्वारा पुराना सदर अस्पताल में संचालित अर्बन पॉलीक्लिनिक का निरीक्षण सिविल सर्जन डॉक्टर सुरेंद्र कुमार मिश्रा,नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार चौधरी,डॉक्टर एसके झा, डॉक्टर केके सिंह,हेल्थ मैनेजर विनोद वर्मा,सिटी मिशन मैनेजर मनीष कुमार मिश्रा द्वारा किया गया।निरीक्षण के क्रम में अर्बन पॉलीक्लिनिक में मरीज के एंट्री रजिस्टर,स्वास्थ्य जांच रजिस्टर और डॉक्टर और कर्मियों का अटेंडेंस रजिस्टर का निरीक्षण किया गया।

कार्यपालक पदाधिकारी अमरेंद्र चौधरी ने बताया कि अर्बन पॉलीक्लिनिक में मरीजों के उपचार से संबंधित आवश्यक सभी सामग्रियां उपलब्ध करा दी गई है। कुछ सामग्री जिनको उपलब्ध कराना बाकी है,उनकी मांग अधीयाचना भी कार्यरत डॉक्टर और कर्मियों से ली गई है,जिन्हें जल्द ही उपलब्ध करा दिया जाएगा,जिससे इलाज कराने आए मरीजों का ससमय इलाज हो और उन्हे किसी प्रकार की असुविधा न हो।

इसे भी पढ़े: हरतक्की तल्ला में धूमधाम से की गई ग्राम रक्षा काली माता की पूजा

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

⚠️
Craft Samachar: कंटेंट सुरक्षित है।