Advertisement
Ad

पेपर लीक पर सियासत गरम: उत्पाद सिपाही परीक्षा को लेकर भाजपा का हंगामा, टॉवर चौक पर पुतला दहन

Craft Samachar
1 Min Read
Advertisement
Ad

देवघर। उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा में कथित पेपर लीक को लेकर सियासी माहौल गरमा गया है। इसी मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने शहर के टॉवर चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने झारखंड सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फूंका।

भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि राज्य में लगातार प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी और पेपर लीक की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो रहा है। उन्होंने कहा कि यह सरकार की बड़ी विफलता है और इसकी जवाबदेही तय होनी चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराई जाए तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सरकार को युवाओं के हित में पारदर्शी और निष्पक्ष परीक्षा प्रणाली लागू करनी चाहिए, ताकि अभ्यर्थियों का भरोसा बहाल हो सके।

Advertisement
Ad

सुधांशु शेखर देवघर

इसे भी पढ़े: देवघर में सराहनीय पहल: 470 लोगों की नि:शुल्क नेत्र जांच, 290 को मिलेगा चश्मा, जाने कितने लोगों का होगा मोतियाबिंद ऑपरेशन

- Advertisement -
Advertisement
Ad
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

⚠️
Craft Samachar: कंटेंट सुरक्षित है।