देवघर : देवीपुर इंडियन बैंक प्रबंधक पर दुर्व्यवहार का आरोप, बाद में आपसी सहमति से सुलझा मामला

Nitish Keshri
2 Min Read

क्राफ्ट समाचार/सुधांशु शेखर देवघर

देवघर। देवीपुर थाना क्षेत्र के सिरसिया गांव निवासी धनंजय कुमार ने देवीपुर स्थित इंडियन बैंक के शाखा प्रबंधक पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया था। इस संबंध में उन्होंने देवीपुर थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की थी। हालांकि बाद में दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति बनने पर शिकायत वापस ले ली गई और मामला शांत हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार धनंजय कुमार अपनी पत्नी के साथ बैंक से ₹25,000 की निकासी करने पहुंचे थे। उन्होंने चेक काउंटर पर जमा किया, जहां कैशियर ने कुछ देर प्रतीक्षा करने को कहा। आरोप है कि काफी देर तक भुगतान नहीं होने पर धनंजय कुमार शाखा प्रबंधक से मिलने गए। इसी दौरान प्रबंधक कथित तौर पर नाराज़ हो गए और उनके साथ दुर्व्यवहार किया।

घटना से आहत होकर धनंजय कुमार ने देवीपुर थाना में आवेदन देकर बैंक प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी थी।

आपसी बातचीत से सुलझा विवाद

इधर, बाद में दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई, जिसमें गिले-शिकवे दूर कर लिए गए। इसके बाद धनंजय कुमार ने अपनी शिकायत वापस ले ली। स्थानीय स्तर पर बताया जा रहा है कि प्रबंधक द्वारा खेद जताने के बाद मामला शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त हो गया।

फिलहाल इस मामले में कोई कानूनी कार्रवाई लंबित नहीं है और दोनों पक्षों ने विवाद खत्म होने की पुष्टि की है।

इसे भी पढ़े: सड़क दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल, भेजा गया अस्पताल

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

⚠️
Craft Samachar: कंटेंट सुरक्षित है।