चौपारण के जंगल में अवैध अफीम खेती पर बड़ा प्रहार, दो एकड़ फसल नष्ट

Nitish Keshri
2 Min Read
||

चौपारण। थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस और वन विभाग ने 26 फरवरी 2026 को बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब दो एकड़ में फैली अवैध अफीम की खेती को नष्ट कर दिया। इस कार्रवाई से अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर चौपारण पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने दैहर पंचायत स्थित खेरीगाड़ा जंगल में छापेमारी अभियान चलाया। घने और दुर्गम जंगल क्षेत्र होने के कारण पहले ड्रोन की मदद से संदिग्ध स्थानों की पहचान की गई। पुष्टि होने के बाद टीम मौके पर पहुंची और पूरी फसल को मौके पर ही विनष्ट कर दिया।

कार्रवाई के दौरान अफीम की खेती में इस्तेमाल हो रहे चार डिलीवरी पाइप भी बरामद किए गए, जिन्हें वहीं नष्ट कर दिया गया। अधिकारियों के अनुसार अवैध खेती में शामिल लोगों की पहचान के लिए नाम-पते का सत्यापन किया जा रहा है। पहचान होते ही संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस संयुक्त अभियान का नेतृत्व एसडीपीओ बरही अजीत कुमार विमल ने किया। उनके साथ एसआई सुबिंदर राम, एसआई दिव्य प्रकाश, सशस्त्र बल के जवान, वनपाल सरवन कुमार और जैनेन्द्र कुमार मौजूद रहे। प्रशासन ने साफ संदेश दिया है कि क्षेत्र में अवैध अफीम की खेती और तस्करी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आने वाले दिनों में ऐसे तत्वों के खिलाफ सघन अभियान और तेज किया जाएगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

⚠️
Craft Samachar: कंटेंट सुरक्षित है।