दैहर पंचायत सचिवालय में इफको द्वारा किसान गोष्ठी का हुआ आयोजन

Craft Samachar
2 Min Read

चौपारण/हजारीबाग। प्रखंड अंतर्गत पंचायत सचिवालय दैहर के सभागार में सोमवार को इफको कंपनी की ओर से किसान गोष्ठी का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को आधुनिक खेती की तकनीकों एवं उन्नत कृषि पद्धतियों से अवगत कराना था।

गोष्ठी में कंपनी के प्रतिनिधि विजय कुमार और उमेश कुमार ने उपस्थित किसान भाइयों को खाद और बीज के संतुलित और समुचित उपयोग,मिट्टी जांच की आवश्यकता,वैज्ञानिक जुताई विधि और बुवाई की सही तकनीक के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।उमेश कुमार ने बताया कि सही समय पर सही तरीके से खेती करने से उत्पादन में वृद्धि संभव है और लागत भी कम की जा सकती है।

कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन पंचायत के मुखिया ब्रह्मदेव भुइयां द्वारा किया गया। मुखिया ने किसानों को नई तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि जागरूकता ही समृद्ध खेती की कुंजी है।

इस अवसर पर समाजसेवी नागेन्द्र कुशवाहा, शम्भू दांगी, रामलखन दांगी, ज्ञानी राम दांगी, कुलदीप पांडेय, संजय सिंह, सचिदानंद सिंह, विक्रम कुमार, केसो सिंह, कोठारी सिंह, पिंटू दांगी, सहदेव प्रजापति, बहादुर सिंह, बबलू सिंह, अर्जुन दांगी, अरविंद दांगी एवं कैलास दांगी सहित कई किसान उपस्थित रहे। गोष्ठी में किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न विषयों पर अपने प्रश्न भी रखे।

इसे भी पढ़े: चौपारण : दनुआ घाटी में खाईं में गिरी कार, दो घायल

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

⚠️
Craft Samachar: कंटेंट सुरक्षित है।