परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा बने माता-पिता, बेटे का किया स्वागत

Nitish Keshri
2 Min Read

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और उनके पति आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा के घर नन्हे मेहमान ने दस्तक दे दी है। रविवार को दिल्ली में परिणीति ने बेबी बॉय को जन्म दिया है। इस खुशखबरी की जानकारी खुद राघव चड्ढा ने सोशल मीडिया पर एक प्यारे पोस्ट के ज़रिए दी।

राघव चड्ढा ने साझा की खुशखबरी

राघव ने पोस्ट में लिखा “फाइनली! हमारा बेटा आ गया! हमें सच में याद ही नहीं कि इस नन्हे मेहमान के आने से पहले हमारी जिंदगी कैसी थी! हमारी बाहें भरी हैं और हमारे दिल उससे भी ज्यादा भरे हुए हैं। पहले हमारे पास एक-दूसरे का साथ था, अब हमारे पास सब कुछ है। प्यार और आभार के साथ, परिणीति और राघव”

सुबह अस्पताल में हुई थीं भर्ती

रविवार सुबह खबर आई थी कि परिणीति को दिल्ली के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फैंस उनकी सेहत को लेकर चिंतित हो गए थे, लेकिन कुछ घंटों बाद जब बेटे के जन्म की खबर सामने आई, तो सोशल मीडिया पर बधाइयों की बौछार हो गई।

फैंस और सेलेब्स ने दी शुभकामनाएं

इस खुशखबरी के बाद बॉलीवुड से लेकर राजनीति जगत तक से शुभकामनाओं का सिलसिला जारी है।

इसे भी पढ़ें: बिरयानी को लेकर बढ़ा विवाद, कांके रोड के चौपाटी संचालक की गोली मारकर हत्या…देखें पूरी डिटेल!

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

⚠️
Craft Samachar: कंटेंट सुरक्षित है।