नमनदीप स्कूल के नन्हें सपूतों ने बढ़ाया गौरव, परीक्षा परिणाम में दिखी मेहनत की चमक

Nitish Keshri
2 Min Read
|

नमनदीप पब्लिक स्कूल, दनुआ में अर्धवार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, बच्चों ने किया स्कूल का नाम रोशन, अभिभावक हुए सम्मानित

चौपारण: प्रखंड अंतर्गत ग्राम दनुआ में संचालित नमनदीप पब्लिक स्कूल में अर्धवार्षिक परीक्षा का परिणाम को घोषित किया गया। परिणाम जारी होते ही विद्यालय परिसर में खुशी की लहर दौड़ गई। नर्सरी से लेकर सप्तम वर्ग तक के बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी मेहनत का शानदार परिचय दिया। इस अवसर पर आयोजित समारोह में विद्यालय के निदेशक सह प्रधान शिक्षक सतीश केसरी ने बच्चों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सभी विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। विद्यालय का उद्देश्य केवल शिक्षा देना नहीं, बल्कि बच्चों में संस्कार और आत्मविश्वास का विकास करना भी है।

हर कक्षा में अव्वल बच्चों ने बढ़ाया विद्यालय का मान

घोषित परिणामों में सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों में

नर्सरी टुकटुक कुमारी
एलकेजी सत्यम केसरी
यूकेजी अनीश कुमार
प्रथम शिववचन कुमार
द्वितीय स्वाति कुमारी
तृतीय ऋतिक कुमार
चौथा अमित कुमार
पांचवां संध्या कुमारी
छठा काजल कुमारी
सातवां प्रिंस कुमार

विद्यालय प्रबंधन की ओर से सभी टॉपर विद्यार्थियों को शील्ड, मेडल, लंच बॉक्स और वॉटर बॉटल देकर सम्मानित किया गया। साथ ही जूनियर सेक्शन की टॉपर टुकटुक कुमारी के अभिभावक सतीश यादव और सीनियर सेक्शन के टॉपर ऋतिक केसरी के अभिभावक मिथुन केसरी को भी विशेष रूप से मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन महेश ने किया। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक रंजन रजक, उमेश कुमार, मोनिका कुमारी, अंजली कुमारी, राखी कुमारी सहित बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे। विद्यालय परिसर में बच्चों की उपलब्धि पर तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठी और सभी ने आगामी परीक्षाओं में और बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएँ दीं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

⚠️
Craft Samachar: कंटेंट सुरक्षित है।