Home | झारखंड | बिहार | देश-विदेश | खेल | मनोरंजन | क्राइम | शिक्षा | हेल्थ | राजनीति | राशिफल
- ADVERTISEMENT -

मुंबई में रॉकेट और आसमानी पटाखों पर लगा बैन, जानिए कब तक लागू रहेगा आदेश

पटाखों से आग लगने की 137 घटनाओं के बाद BMC ने मुंबई में रॉकेट और आसमानी पटाखों पर 25 नवंबर तक पूरी तरह से बैन लगा दिया है। यह प्रतिबंध छतों, बालकनी और सड़कों समेत सभी निजी व सार्वजनिक जगहों पर लागू होगा। उल्लंघन करने पर आपदा प्रबंधन कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी...
Published: Nov 9, 2026 9:24 PM  •  Updated: Nov 9, 2026 9:24 PM
HIGHLIGHTS
- ADVERTISEMENT -

मुंबई: मुंबई में पटाखों से आग लगने की बढ़ती घटनाओं के बीच बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने बड़ा फैसला लिया है। शहर में अब रॉकेट और आसमान में उड़ने वाले पटाखे 25 नवंबर 2026 की रात 11:59 बजे तक नहीं जलाए जा सकेंगे। यह आदेश 9 नवंबर से तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। प्रतिबंध का उल्लंघन करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। एक दिन में आग की 142 कॉल, 137 घटनाएं पटाखों से जुड़ीं BMC ने यह फैसला आग लगने की घटनाओं में अचानक बढ़ोतरी के बाद लिया है। 8 नवंबर को मुंबई फायर ब्रिगेड को आग से जुड़ी 142 कॉल मिली थीं। इनमें 137 घटनाएं पटाखों के कारण हुई बताई गई हैं। डोंगरी और विद्याविहार समेत कई इलाकों में आग लगने की घटनाएं सामने आईं।

प्रशासन के मुताबिक, रॉकेट और आसमानी पटाखों से निकलने वाली जलती चिंगारी आसपास की इमारतों में गिर सकती है। इससे छतों, खिड़कियों, बालकनी और वहां रखे ज्वलनशील सामान में आग लगने का खतरा रहता है। घर की छत और बालकनी में भी नहीं जला सकेंगे रॉकेट यह प्रतिबंध मुंबई महानगरपालिका क्षेत्र के सार्वजनिक और निजी दोनों परिसरों में लागू होगा। इसमें रिहायशी इमारतें, छतें, सीढ़ियां, बालकनी, आंगन, पार्किंग, सड़कें और झुग्गी-बस्तियां शामिल हैं।

BMC कमिश्नर प्राजक्ता लवंगारे-वर्मा ने शहरी आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की अध्यक्ष (प्रभारी) के तौर पर यह आदेश जारी किया है। आपदा प्रबंधन कानून के तहत होगी कार्रवाई आदेश आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 41(A), 26(2), 30 और 34(M) के तहत जारी किया गया है। इसे लागू कराने की जिम्मेदारी पुलिस के जोनल डिप्टी कमिश्नर, BMC के विभागीय सहायक आयुक्त और फायर ब्रिगेड को दी गई है। यह नया प्रतिबंध रॉकेट और इसी तरह के आसमानी पटाखों पर है। दूसरे पटाखों पर पहले से लागू कानून और अदालतों के निर्देश ही प्रभावी रहेंगे।

इसे भी पढ़े: प्रियंका चोपड़ा की दिवाली पार्टी की तस्वीरों पर मचा बवाल, नॉनवेज फूड देखकर यूजर्स ने उठाए सवाल

- ADVERTISEMENT -

Craft Samachar

भरोसे की खबरें, हर पल आपके साथ: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव अपडेट से तुरंत जुड़े रहें। राजनीति, टेक्नोलॉजी, मनोरंजन समेत हर क्षेत्र की तेज़ और सटीक कवरेज—24×7 आपका विश्वसनीय क्राफ्ट समाचार साथी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

संबंधित खबरें

‘रमायण’ ने ‘धुरंधर 2’ और ‘पुष्पा 2’ को पीछे छोड़ा, BookMyShow पर एक घंटे में बिके इतने लाख टिकट

महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी चालकों के लिए मराठी अनिवार्य करने पर विवाद, यूनियन ने जताया विरोध

अमिताभ बच्चन के बंगले ‘जलसा’ को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को भी निशाना बनाने की चेतावनी

जुहू में टाइगर श्रॉफ की कार के पास फायरिंग, अभिनेता सुरक्षित, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से जिम्मेदारी लेने का दावा

जियो का ग्लोबल प्लान तैयार! 12 साझेदारियों से 150 करोड़ यूजर्स तक पहुंचने का लक्ष्य, अमेरिका-जर्मनी पर भी नजर

मुंबई में विष्णुगढ़ के प्रवासी मजदूर की संदिग्ध मौत, आधी रात सड़क किनारे मिला शव

Leave a Comment