Home | झारखंड | बिहार | देश-विदेश | खेल | मनोरंजन | क्राइम | शिक्षा | हेल्थ | राजनीति | राशिफल
- ADVERTISEMENT -

पीएम मोदी पर टिप्पणी से पलामू में बवाल, पांकी विधायक ने किया प्रदर्शन, पत्नी ने लगाया मारपीट और लूटपाट का आरोप

पलामू के लेस्लीगंज में पीएम मोदी पर टिप्पणी को लेकर पांकी विधायक डॉ. शशिभूषण मेहता ने आरोपी के घर के बाहर धरना दिया। इसके जवाब में आरोपी की पत्नी ने विधायक और समर्थकों पर घर में घुसकर महिलाओं से मारपीट करने और 60 हजार रुपये नकद व गहने लूटने का गंभीर आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई है...
Published: Nov 4, 2026 10:39 PM  •  Updated: Nov 4, 2026 10:39 PM
HIGHLIGHTS
- ADVERTISEMENT -

विधायक कुशवाहा शशिभूषण मेहता समर्थकों के साथ आरोपी के घर पहुंचे, गिरफ्तारी की मांग पर धरने पर बैठे, दोनों पक्षों ने थाने में दिया आवेदन

पलामू। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर पलामू जिले के लेस्लीगंज में राजनीतिक विवाद गहरा गया है। मामले को लेकर पांकी विधायक डॉ. कुशवाहा शशिभूषण मेहता ने समर्थकों के साथ विरोध प्रदर्शन करते हुए आरोपी सोनू सोनी की गिरफ्तारी की मांग की। वहीं, सोनू सोनी की पत्नी सुहानी सोनी ने विधायक और उनके समर्थकों पर घर में घुसकर मारपीट, लूटपाट और अभद्र व्यवहार करने का गंभीर आरोप लगाया है। दोनों पक्षों की ओर से थाने में आवेदन दिए जाने के बाद मामला और तूल पकड़ने लगा है।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार को सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला सामने आने के बाद विधायक डॉ. कुशवाहा शशिभूषण मेहता आक्रोशित हो गए। वे अपने समर्थकों के साथ लेस्लीगंज मुख्य बाजार स्थित मां काली मोबाइल दुकान पहुंचे। यहां से आक्रोश मार्च निकालते हुए टिप्पणी करने वाले सोनू सोनी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर नारेबाजी की गई।

इसके बाद विधायक समर्थकों के साथ सोनू सोनी के घर पहुंचे और गिरफ्तारी की मांग करते हुए घर के सामने धरने पर बैठ गए। इस दौरान पुलिस प्रशासन के खिलाफ भी नारेबाजी की गई। विधायक ने कहा कि जब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होगी, तब तक वे वहां से नहीं उठेंगे। सूचना मिलने पर लेस्लीगंज थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय मौके पर पहुंचे। पुलिस पदाधिकारी के समझाने के बाद विधायक धरने से उठकर थाना पहुंचे और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए आवेदन दिया।

विधायक पर 60 हजार रुपये और आभूषण ले जाने का आरोप

दूसरी ओर, सोनू सोनी की पत्नी सुहानी सोनी ने थाने में आवेदन देकर विधायक डॉ. कुशवाहा शशिभूषण मेहता और उनके समर्थकों पर घर में घुसकर मारपीट एवं लूटपाट करने का आरोप लगाया है। उनका दावा है कि घर से 60 हजार रुपये नकद, सोने के आभूषण और साड़ी छीन ली गई। उन्होंने अपने साथ अभद्र व्यवहार किए जाने का भी आरोप लगाया है।

सुहानी सोनी के अनुसार, बीच-बचाव करने पहुंचीं उनकी सास और ननद के साथ भी मारपीट की गई। उन्होंने अपने पति सोनू सोनी को गाड़ी से कुचलवाकर मरवा देने की धमकी देने और गाली-गलौज करने का भी आरोप लगाया है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

दुकान और अतिक्रमण का मामला भी उठा चुके हैं विधायक

बताया जाता है कि विधायक डॉ. मेहता इससे पहले भी सोनू सोनी और उनके पिता दीपनारायण सोनी के खिलाफ दुकान लगाने एवं अतिक्रमण से जुड़े मामले को विधानसभा में उठा चुके हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर शुरू हुआ विवाद अब पुराने विवादों के साथ भी जुड़ता नजर आ रहा है।

पूर्व विधायक बिट्टू सिंह ने भी जताई नाराजगी

घटना की जानकारी मिलने पर पांकी के पूर्व विधायक देवेंद्र कुमार सिंह उर्फ बिट्टू सिंह भी लेस्लीगंज पहुंचे। उन्होंने घटना की निंदा करते हुए विधायक डॉ. मेहता को नसीहत दी और लेस्लीगंज बंद को नैतिक समर्थन दिया। फिलहाल दोनों पक्षों की ओर से लगाए गए आरोपों के बाद पुलिस की जांच और आगे की कार्रवाई पर सबकी निगाहें टिकी हैं। मामले में आरोपों की सत्यता जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।


क्राफ्ट समाचार इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर क्राफ्ट समाचार की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।


इसे भी पढ़े: IIT-ISM धनबाद में फिर मिला शव, निर्माणाधीन भवन के दूसरे तल्ले पर मृत अवस्था में मिला 26 वर्षीय मजदूर

- ADVERTISEMENT -

Craft Samachar

भरोसे की खबरें, हर पल आपके साथ: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव अपडेट से तुरंत जुड़े रहें। राजनीति, टेक्नोलॉजी, मनोरंजन समेत हर क्षेत्र की तेज़ और सटीक कवरेज—24×7 आपका विश्वसनीय क्राफ्ट समाचार साथी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

1 thought on “पीएम मोदी पर टिप्पणी से पलामू में बवाल, पांकी विधायक ने किया प्रदर्शन, पत्नी ने लगाया मारपीट और लूटपाट का आरोप”

Leave a Comment