छात्र की मौत के बाद ठेका मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से परिसर में मचा हड़कंप, बिहार के अररिया का रहने वाला था मृतक
धनबाद। आईआईटी-आईएसएम धनबाद परिसर में एक बार फिर शव मिलने से सनसनी फैल गई है। कुछ समय पहले परिसर में एक छात्र की मौत का मामला सामने आया था। अब निर्माण कार्य में लगे एक 26 वर्षीय ठेका मजदूर का शव मिलने से संस्थान परिसर में अफरा-तफरी मच गई। मृतक की पहचान बिहार के अररिया जिले के निवासी नूर हसन के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, नूर हसन आईआईटी-आईएसएम परिसर में एक निजी एजेंसी के माध्यम से निर्माण कार्य में मजदूरी करता था। मंगलवार को निर्माणाधीन भवन के दूसरे तल्ले पर उसका शव बरामद किया गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इसके बाद स्थानीय पुलिस को जानकारी दी गई।
पारिवारिक विवाद और मानसिक तनाव की चर्चा
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, नूर हसन पिछले कुछ महीनों से पारिवारिक विवाद के कारण मानसिक तनाव में था। सहकर्मियों का कहना है कि गांव से लौटने के बाद वह अक्सर फोन पर अपनी पत्नी से विवाद करता था। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पिछले तीन-चार महीनों से अनबन चल रही थी और मामला अदालत तक पहुंच गया था।

फिलहाल मजदूर की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मौत के वास्तविक कारणों का पता जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
इसे भी पढ़े: गिरिडीह: मर्सी हॉस्पिटल में महिला की मौत पर बवाल, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप






1 thought on “IIT-ISM धनबाद में फिर मिला शव, निर्माणाधीन भवन के दूसरे तल्ले पर मृत अवस्था में मिला 26 वर्षीय मजदूर”