Home | झारखंड | बिहार | देश-विदेश | खेल | मनोरंजन | क्राइम | शिक्षा | हेल्थ | राजनीति | राशिफल
- ADVERTISEMENT -

जामताड़ा: अवैध पचवाई शराब के अड्डों पर उत्पाद विभाग की छापेमारी, 100 घड़ों में मिली शराब

जामताड़ा के नयाडीह, सुपाईडीह और केंदुआडीह में उत्पाद विभाग व पुलिस ने छापेमारी कर अवैध पचवाई शराब की भट्ठियां ध्वस्त कीं, मौके से 100 घड़ों में शराब बरामद हुई, जबकि विकास और आदित्य मंडल नामक दो आरोपी फरार हो गए...
Published: Nov 4, 2026 7:56 PM  •  Updated: Nov 4, 2026 7:57 PM
HIGHLIGHTS
- ADVERTISEMENT -

नयाडीह, सुपाईडीह और केंदुआडीह में संयुक्त कार्रवाई, शराब बनाने की भट्ठियां ध्वस्त, दो आरोपी फरार

जामताड़ा / शेख शमीम। जिले में अवैध शराब के निर्माण और कारोबार पर रोक लगाने के लिए उत्पाद विभाग एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने बुधवार को विभिन्न इलाकों में सघन छापेमारी अभियान चलाया। अधीक्षक उत्पाद कुंदन कुमार कौशल के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई के दौरान नारायणपुर थाना क्षेत्र के नयाडीह में अवैध रूप से संचालित पचवाई शराब निर्माण के अड्डे का भंडाफोड़ किया गया। मौके पर शराब तैयार करने के लिए बनाई गई भट्ठी को ध्वस्त कर दिया गया। छापेमारी के दौरान मिट्टी के करीब 100 घड़ों में चावल से तैयार की गई पचवाई शराब बरामद हुई।

इसके अलावा जामताड़ा थाना क्षेत्र के सुपाईडीह एवं केंदुआडीह में भी अवैध पचवाई शराब निर्माण के ठिकानों पर छापेमारी की गई। संयुक्त टीम ने इन स्थानों पर शराब बनाने के लिए बनाई गई भट्ठियों और अन्य व्यवस्थाओं को नष्ट कर दिया। अचानक हुई कार्रवाई से अवैध शराब निर्माण में संलिप्त लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई।

दो आरोपी छापेमारी के दौरान फरार

छापेमारी के दौरान कथित अवैध शराब कारोबार से जुड़े विकास मंडल और आदित्य मंडल मौके से फरार हो गए। टीम ने दोनों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वे हाथ नहीं आए। उनकी तलाश की जा रही है।

अवैध कारोबार पर विभाग की नजर

उत्पाद अधीक्षक कुंदन कुमार कौशल के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई को जिले में अवैध शराब निर्माण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा बताया गया है। ग्रामीण इलाकों में चावल से पारंपरिक तरीके से तैयार की जाने वाली पचवाई शराब के अवैध निर्माण स्थलों पर विभाग लगातार नजर रख रहा है। अधिकारियों के अनुसार, अवैध शराब निर्माण और बिक्री के खिलाफ छापेमारी अभियान आगे भी जारी रहेगा।

इसे भी पढ़े: मोहनपुर: पुलिस के हत्थे चढ़ा फरार वारंटी विजय रजत, न्यायालय में पेशी के बाद भेजा गया जेल

- ADVERTISEMENT -

Craft Samachar

भरोसे की खबरें, हर पल आपके साथ: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव अपडेट से तुरंत जुड़े रहें। राजनीति, टेक्नोलॉजी, मनोरंजन समेत हर क्षेत्र की तेज़ और सटीक कवरेज—24×7 आपका विश्वसनीय क्राफ्ट समाचार साथी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

संबंधित खबरें

चतरा: जोरी काली मंदिर में सदस्यता विवाद ने पकड़ा तूल, महिला ने मारपीट और साड़ी खींचने का लगाया आरोप

त्योहारों से पहले केंद्र का झारखंड को बड़ा तोहफा, खाते में आए 3660 करोड़ रुपये

झारभूमि पोर्टल की तकनीकी खामी से हजारों म्यूटेशन आवेदन अटके, मंत्री दीपक बिरुआ ने पांच दिनों में मांगी रिपोर्ट

पीएम मोदी पर टिप्पणी से पलामू में बवाल, पांकी विधायक ने किया प्रदर्शन, पत्नी ने लगाया मारपीट और लूटपाट का आरोप

IIT-ISM धनबाद में फिर मिला शव, निर्माणाधीन भवन के दूसरे तल्ले पर मृत अवस्था में मिला 26 वर्षीय मजदूर

गिरिडीह: मर्सी हॉस्पिटल में महिला की मौत पर बवाल, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप

1 thought on “जामताड़ा: अवैध पचवाई शराब के अड्डों पर उत्पाद विभाग की छापेमारी, 100 घड़ों में मिली शराब”

Leave a Comment