मयूरहंड (चतरा)। दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर मयूरहंड पुलिस सतर्क है। पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहेगा। मयूरहंड थाना प्रभारी राहुल कुमार दुबे ने स्पष्ट कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान हुड़दंग मचाने और शांति भंग करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी राहुल कुमार दुबे ने लोगों से अपील की कि वे दुर्गा पूजा का त्योहार आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द के साथ मनाएं। पूजा के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और न ही भ्रामक सूचनाएं फैलाएं। उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान सभी समुदायों के लोग आपसी सद्भाव बनाए रखें तथा प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने पूजा समितियों एवं स्थानीय लोगों से भी अपील की कि वे पूजा के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या विवाद की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते आवश्यक कदम उठाए जा सकें। असामाजिक तत्वों पर रहेगी नजर दुर्गा पूजा के दौरान शांति भंग करने, अनावश्यक विवाद उत्पन्न करने तथा हुड़दंग मचाने वालों पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी। पुलिस का उद्देश्य त्योहार के दौरान आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और श्रद्धालुओं को शांतिपूर्ण वातावरण उपलब्ध कराना है।इसे आपसी प्रेम, सद्भाव और शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं। सभी लोग कानून का पालन करें और क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने में अपनी जिम्मेदारी निभाएं।
इसे भी पढ़े: ताजपुर में श्रृंगार महल एवं गिफ्ट कॉर्नर का शुभारंभ, पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला ने किया उद्घाटन






1 thought on “Chatra News: दुर्गा पूजा को लेकर मयूरहंड पुलिस अलर्ट: हुड़दंगियों पर रहेगी पैनी नजर, शांति भंग करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई”