Hazaribagh News: दनुआ घाटी में बड़ा हादसा, खाई में गिरा ट्रेलर, दो घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया चालक

Craft Samachar
2 Min Read

Hazaribagh News: चौपारण थाना क्षेत्र के दनुआ घाटी में एक बार फिर सड़क हादसे ने लोगों की चिंता बढ़ा दी। गुरुवार को एक ट्रेलर अचानक अनियंत्रित होकर करीब 20 फीट नीचे खाई में जा गिरा। हादसे के बाद चालक ट्रेलर के केबिन में फंसा रहा और करीब दो घंटे तक बाहर नहीं निकल सका। घटना की जानकारी मिलते ही चौपारण थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इसके साथ ही एनएचएआई की एंबुलेंस सेवा को भी बुलाया गया। संयुक्त प्रयास से काफी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला गया।

घायल चालक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चौपारण पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के उपरांत उसकी स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर कर दिया। दनुआ घाटी में लगातार हो रही दुर्घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग पर आए दिन हादसे होते रहते हैं, जिससे लोग इसे अब ‘मौत की घाटी’ के नाम से पुकारने लगे हैं। लोगों ने प्रशासन से यहां सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने तथा दुर्घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।

इसे भी पढ़े: Hazaribagh News: बड़कागांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 40 क्विंटल जावा महुआ किया गया नष्ट

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

⚠️
Craft Samachar: कंटेंट सुरक्षित है।