छात्र-शिक्षकों ने निकाली नामांकन रैली, लगाया मम्मी-पापा हमें पढ़ाओ स्कूल में चलकर नाम लिखावो

Students and teachers took out an enrollment rally, shouted Mummy-Papa teach us, go to school and enroll your name
WhatsApp Group Join Now
छात्र-शिक्षकों ने निकाली नामांकन रैली, लगाया मम्मी-पापा हमें पढ़ाओ स्कूल में चलकर नाम लिखावो

बच्चों की ऊर्जा और जोश से आगे आए ग्रामीण और नामांकन रैली में हुए शामिल

बच्चों के जोशीले नारों ने सब का किया ध्यान आकर्षित

चौपारण। प्रखंड के ग्राम पंचायत दादपुर के मध्य विद्यालय सिंहपुर द्वारा नामांकन रैली निकाली गई। नामांकन रैली का उद्देश्य 5 वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों का स्कूल में नामांकन करवाना साथ ही यह संदेश भी देना था कि कोई भी बच्चा विद्यालय से वंचित न रह जाए। इस रैली में कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। बच्चे अपने घरों से पोस्टर बनाकर लाए। बच्चों के जोशीले नारों ने सब का ध्यान आकर्षित किया। इन नारों में पढ़ेगा इंडिया तभी तो बढ़ेगा इंडिया, एक भी बच्चा छूटा संकल्प हमारा टूटा, आधी रोटी खाएंगे फिर भी स्कूल जाएंगे, मम्मी पापा हमें पढ़ाओ स्कूल में चलकर नाम लिखावो, दीप से दीप जलाएंगे साक्षर देश बनाएंगे। बच्चों की ऊर्जा और जोश से गांव वाले भी आगे आए और नामांकन रैली में शामिल होकर अपने बच्चों का विद्यालय में नामांकन करने का संकल्प लिया। विद्यालय में निशुल्क शिक्षा निशुल्क पोशाक निशुल्क साइकिल स्वादिष्ट मध्यान भोजन कंप्यूटर लैब स्मार्ट कक्षाएं यदि की सुविधा दी जाती है।इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रधानाध्यापक कमलेश कुमार कमल, पीरामल फाउंडेशन से दुर्गेंद्र राव एवं विद्यालय के शिक्षक राजकुमार प्रजापति, गौतम कुमार राणा, अनिल कुमार महतो, प्रेम पासवान, मंजू कुमारी, रिंकू कुमारी, प्रभावती देवी, रागिनी कुमारी और संकुल साधन सेवी शोएब अहमद ने अहम भूमिका निभाई।

Post a Comment