रतनपुर में कलश यात्रा के साथ महायज्ञ की शुरुआत, यज्ञ धार्मिक अनुष्ठान के साथ भारतीय संस्कृति का एक हिस्सा : विधायक

Maha Yagya started with Kalash Yatra in Ratanpur, Yagya is a part of Indian culture along with religious ritual: MLA
WhatsApp Group Join Now
रतनपुर में कलश यात्रा के साथ महायज्ञ की शुरुआत, यज्ञ धार्मिक अनुष्ठान के साथ भारतीय संस्कृति का एक हिस्सा : विधायक

चौपारण। रतनपुर गांव में श्री श्री 1008 श्री देवी प्राण प्रतिष्ठा, नौ दिवसीय महायज्ञ का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। कलश यात्रा में मुख्यरूप से बरही विधायक मनोज कुमार यादव शामिल हुए। यज्ञ का संचालन 15 अप्रैल से 23 अप्रैल तक होगा। यज्ञ के पहले दिन गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा निकाला गया। कलश यात्रा में 501 महिला पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। यज्ञ मंडप से श्रद्धालु पूजा अर्चना के साथ कलश उठाये और पूरे क्षेत्र का भ्रमण करते हुए सेलहारा नदी पहुंचे। जहां यज्ञ आचार्य धनंजय पांडेय के मंत्रोचार्य के साथ अपने अपने कलश में जल भरे। कलश यात्रा पुन: यज्ञ मंडप पहुचकर कलश को यज्ञ मंडप में स्थापित किया गया। अयोध्या से आये कथा वाचक श्री रामजी शास्त्री मधुर प्रवचन का रसपान कराएंगे। विधायक ने कहा कि यज्ञ धार्मिक अनुष्ठान के साथ भारतीय संस्कृति का एक मुख्य हिस्सा है। यज्ञ के आयोजन से क्षेत्र में सुख शांति आती है। यज्ञ में शामिल होकर लोग पुण्य के भागीदारी बनते हैं। कलश यात्रा में स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि महेश भुइयाँ, समिति सदस्य प्रतिनिधि महेन्द्र यादव, बेलाही मुखिया मंटू सिंह, डेबो मुखिया प्रतिनिधि मोहन साव, सेलहारा मुखिया प्रवीण सिंह, भाजपा नेता सुदेव यादव, नेमधारी यादव, बसन्ती देवी, रामसेवक यादव, संजय यादव, नाथों राणा, मनीष सिंह, राकेश सिंह सहित अन्य। यज्ञ को सफल बनाने में अध्यक्ष महेश भुईयां, सचिव संजय रविदास, पूर्व मुखिया संतोष भुइयाँ, रंजीत भुइयाँ सहित अन्य लोगों ने महती भूमिका निभाई।

रतनपुर में कलश यात्रा के साथ महायज्ञ की शुरुआत, यज्ञ धार्मिक अनुष्ठान के साथ भारतीय संस्कृति का एक हिस्सा : विधायक

Post a Comment