दनुआ घाटी बनी दानव घाटी, अलग-अलग सड़क हादसा में चार वाहनों की भीषण टक्कर

पुलिस ने कई घंटों की मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सामान्य किया गया...
WhatsApp Group Join Now
दनुआ घाटी बनी दानव घाटी, अलग-अलग सड़क हादसा में चार वाहनों की भीषण टक्कर जारीबाग। जिले के चौपारण प्रखंड अंतर्गत दनुआ घाटी में सड़क हादसों की संख्या कम नहीं हो रही है। अब यह दनुआ घाटी 'दानव घाटी' बन गई है। यह बात चौपारण पुलिस ने कही। दरअसल, शुक्रवार को घाटी में दो अलग-अलग सड़क हादसों में चार वाहनों में टक्कर हो गई। पहली घटना में दो भारी वाहनों के बीच भीषण टक्कर हुई। गनीमत रही कि दोनों वाहनों के चालक व सहचालक सुरक्षित हैं, हालांकि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। उधर, दूसरी घटना में फिर एक कार व ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई। टक्कर में कुछ लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से इलाके में अफरातफरी मच गई। हादसे के बाद एनएच-2 के दोनों तरफ लंबा जाम लग गया। प्रशासनिक टीम व चौपारण थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया।

इसे भी पढ़ें: बरकट्ठा में अपराधियों ने एक युवक को मारी चार गोलियां, रेफर

दनुआ घाटी बनी दानव घाटी, अलग-अलग सड़क हादसा में चार वाहनों की भीषण टक्कर

दुर्घटनास्थल पर क्षतिग्रस्त वाहनों का मलबा सड़क पर फैल गया, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने कई घंटों की मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सामान्य किया गया।

दनुआ घाटी बनी दानव घाटी, अलग-अलग सड़क हादसा में चार वाहनों की भीषण टक्कर

इसे भी पढ़ें : बोलेरो की टक्कर से महिला घायल, रेफर

यह दनुआ घाटी अब 'दानव घाटी' बन गई है- पुलिस दनुआ घाटी अब खतरनाक जगह बनती जा रही है। पिछले कुछ दिनों में घाटी में कई सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। चौपारण थाना प्रभारी ने कहा, "यह दनुआ घाटी अब 'दानव घाटी' बन गई है।" उन्होंने कहा कि पिछले एक महीने में ही यहां पांच बड़ी दुर्घटनाएं हो चुकी हैं और लगभग हर हफ्ते कोई न कोई दुर्घटना हो रही है।

दनुआ घाटी बनी दानव घाटी, अलग-अलग सड़क हादसा में चार वाहनों की भीषण टक्कर

Post a Comment