बरही : करियातपुर में महासमिति व प्रशासन के बीच शांति समिति की बैठक

शुक्रवार की देर शाम बरही थाना क्षेत्र के करियातपुर पंचायत भवन में प्रशासनिक पदाधिकारियों, करियातपुर रामनवमी महासमिति व ग्रामीणों के साथ बैठक हुई...
WhatsApp Group Join Now
बरही : करियातपुर में महासमिति व प्रशासन के बीच शांति समिति की बैठक
बरही। शुक्रवार की देर शाम बरही थाना क्षेत्र के करियातपुर पंचायत भवन में प्रशासनिक पदाधिकारियों, करियातपुर रामनवमी महासमिति व ग्रामीणों के साथ बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता एसडीओ जोहन टुडू व संचालन मुखिया मनोज कुमार ने किया। बैठक में करियातपुर, दुलमाहा, लखना, कोरियाडीह, पीपराघोघर, धनवार व दुधपनियां गांव के रामनवमी समिति के पदाधिकारी व ग्रामीण शामिल हुए। सभी समिति के पदाधिकारियों ने अपने-अपने जुलूस व त्योहार की तैयारी से प्रशासन को अवगत कराया। तथा शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने का आश्वासन दिया, जिस पर प्रशासन संतुष्ट नजर आया। साथ ही लोगों ने आपसी सौहार्द बनाए रखने, जुलूस के रूट, सुरक्षा व्यवस्था व विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर चर्चा की। एसडीओ जोहन टुडू ने सभी लोगों से प्रशासन का सहयोग करने व किसी भी तरह की अफवाहों से बचने की अपील की है। बैठक का मुख्य उद्देश्य सामुदायिक एकता को मजबूत करना व शांति व भाईचारे के साथ त्योहार मनाना है। एसडीपीओ अजीत कुमार विमल ने कहा कि प्रशासन सभी से सहयोग की अपेक्षा करता है। असामाजिक तत्वों पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। ऐसे लोगों को बख्शा नहीं जायेगा। उन्होंने लोगों से सतर्क रहने और किसी भी आपत्तिजनक गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील की है और प्रशासन के लोग तत्परता के साथ अपनी ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी आभास कुमार, जिप उपाध्यक्ष किशुन यादव, महासमिति अध्यक्ष प्रदीप केशरी सचिव सागर कुमार, कोषाध्यक्ष ब्रह्मदेव यादव, उपाध्यक्ष सुनील केशरी, रामकुमार दास, उप सचिव राजेश शर्मा, सह कोषाध्यक्ष संतोष प्रजापति, किशोरी मोहन पांडे, कमल शंकर पंडित, रंजीत पांडे, अशोक यादव, गणेश साव, राजकुमार रविदास, राहुल प्रजापति, लालजी रविदास, धर्मेंद्र प्रजापति, नितेश केशरी, पवन केशरी, कैलाश केशरी, नंदलाल कुशवाहा, प्रभु यादव, प्रकाश साव, दिनेश राणा। बैठक में अशोक पासवान, अनुज पांडे समेत कई लोग मौजूद थे।

Post a Comment