
बरही। रांची फंक्शन हॉल में में कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के द्वारा बड़ी स्तर पर आयोजित इफ्तार पार्टी किया गया। इस इफ्तार पार्टी में ओबीसी जिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपक गुप्ता शामिल हुए। जिसमे मुख्य रूप से कांग्रेस प्रदेश प्रभारी के राजू, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कांग्रेस ओबीसी प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष साहू जी, पूर्व मंत्री प्रदीप बालमुचू, ओबीसी कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सुरजीत नागवाला,प्रदेश उपाध्यक्ष परवेज़ आलम, प्रदेश ओबीसी प्रवक्ता डॉ प्रकाश कुमार, जिला कांग्रेस नेता धीरज सिंह प्रदेश सचिव रेणु देवी के साथ अन्य प्रदेश के कई नेताओं ने भाग लिया। इस अवसर पर ओबीसी जिला अध्यक्ष दीपक गुप्ता ने कहा कि उन्होंने कहा कि एकता एवं सौहार्द हमारे देश, राज्य व गढ़वा की खूबसूरती है। अपने यहां गंगा जमुनी तहजीब का मिसाल देखने को मिलता है। हम सभी धर्मों के लोग आपस में मिलजुल कर एक दूसरे का पर्व त्यौहार मनाते हैं।
